Wednesday, March 11, 2026
Home पुलिस CG News: मीणा ने संभाला बिलासपुर आईजी का पदभार, कहा- साइबर ठगी...

CG News: मीणा ने संभाला बिलासपुर आईजी का पदभार, कहा- साइबर ठगी के मामलों में गंभीरता से कार्रवाई होगी 

242

बिलासपुर। CG News: आईपीएस बद्रीनारायण मीणा ने बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का प्रभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो, ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी। पत्रकारों से बात करते हुए मीणा ने कहा जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो इसके लिए रेंज के सभी जिलों में फ्रेंडली पुलिसिंग हो इस पर जोर दिया जाएगा।

CG News: मीणा ने कहा, अपराधियों में पुलिस का खौफ हो और अपराधों पर नियंत्रण हो इसका प्रयास किया जाएगा। इस समय सर्वाधिक मामले साइबर अपराधों के सामने आ रहे हैं। लोग झांसे में आकर ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं। ऐसे मामलों में गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। मीणा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अवैध कारोबार पर नकेल कसी जाएगी। जुआ सट्टा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।