Monday, October 12, 2026
Home Breaking CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की यह घोषणा…

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की यह घोषणा…

251

रायपुर- साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित दो दिवसीय भव्य सैन्य प्रदर्शनी एक दिन के लिए बढ़ाई गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह घोषणा की है। प्रदर्शनी अब 7 अक्टूबर तक आयोजित की जायेगी। गर्मी को देखते हुए सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रदर्शनी का आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी।

सीएम साय ने x पर लिखा, “देश का गर्व – भारतीय सेना” आज साइंस कॉलेज ग्राउंड, रायपुर में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के साथ सम्मिलित हुआ।

इस अवसर पर सशस्त्र बलों के अत्याधुनिक हथियारों और टी-90 भीष्म टैंक का अवलोकन किया। हमारे सशस्त्र बल राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नींव हैं, जिसके प्रति देश के नागरिकों में अत्यंत गर्व और सम्मान है। मैं जवानों की बहादुरी को नमन करता हूँ। जय हिंद, जय भारत