Thursday, April 16, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: यूपी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह को मिली छत्तीसगढ़ BJP...

CG News: यूपी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह को मिली छत्तीसगढ़ BJP Media प्रमुख की जिम्मेदारी, जानें कौन हैं सिद्धार्थ और उनका सियासी सफर

409

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी के पश्चिमी प्रयागराज व पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य का मीडिया, सोशल मीडिया एवं प्रचार प्रसार का प्रभार सौंपा गया है।

1 अक्टूबर 1963 को दिल्ली में जन्मे सिद्धार्थनाथ सिंह एक प्रत‍िष्‍ठ‍ित कायस्‍थ पर‍िवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता का नाम विजय नाथ सिंह था। उनकी मां सुमन शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सबसे छोटी बेटी थीं।

गुजरात और कर्नाटक में निभा चुके हैं बड़ी भूमिका

इससे पहले भी सिद्धार्थ नाथ सिंह दो चुनाव 2007 और 2012 में गुजरात राज्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। इसके अतिरिक्त कर्नाटक में भाजपा नेता येदियुरप्पा पहली बार 2007-08 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने थे। उस चुनाव में भी संगठन से मिले दायित्व का वे बखूबी निर्वहन कर चुके हैं।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कालेज से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। उनकी पत्नी डॉ. नीता सिंह दिल्ली में डेंटिस्ट हैं। दिल्ली में पढ़ाई के दौरान सिद्धार्थनाथ सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे। यहीं से उनका स‍ियासी सफर शुरू हुआ।