Sunday, March 8, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: रिटायर्ड डीएसपी के खाते से 6 लाख की रकम उड़ाने...

CG News: रिटायर्ड डीएसपी के खाते से 6 लाख की रकम उड़ाने वाला आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

246

बिलासपुर। CG News: रिटायर्ड डीएसपी 25 लाख रुपए का इनाम मिलने का झांसा देकर खाते 6.50 लाख रुपए उड़ाने आरोपी को बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने मुंबई के जुहू इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी जमताड़ा गिरोह का है।

CG News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सकरी की आसमा सिटी में रहने वाले पूर्व एडिशनल एसपी रविंद्र कुमार मिश्रा के पास 13 जनवरी 2022 को एक अनजान नंबर से फोन आया। उसने 25 लाख इनाम मिलने का झांसा देकर 6 लाख 53 हजार रुपए ऑनलाइन अपने खाते में जमा करा लिए।

CG News: साइबर सेल की मदद से पुलिस ने पता लगाया तो मालूम हुआ कि यह रकम जुहू के नेहरू नगर थाना क्षेत्र के सनी कुमार ठाकुर के खाते में जमा हुई है। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर और दो आरक्षकों को मुंबई रवाना किया।

CG News: बिलासपुर पुलिस की टीम ने आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। ठगी का आरोपी मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के मंगरार गांव का रहने वाला है। इस मामले में कुछ और आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।