Friday, March 13, 2026
Home Breaking CG NEWS: शिक्षक संघ 24 अक्टूबर को प्रदर्शन करेंगे

CG NEWS: शिक्षक संघ 24 अक्टूबर को प्रदर्शन करेंगे

128
Oplus_131072

बिलासपुर– शिक्षक एल बी संवर्ग के मांगो व लंबित मंहगाई भत्ता की मांग को लेकर आज सभी जिला में मुख्यमंत्री के नाम शिक्षक मोर्चा ज्ञापन देंगे एवं 24 अक्टूबर 2024 को जिला मुख्यालय में धरना, प्रदर्शन व रैली की सूचना जिलाधीश व जिला शिक्षा अधिकारी को देंगे।

आज सभी जिले में जिला व ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारियो की उपस्थिति में 24 अक्टूबर के प्रदर्शन हेतु बैठक कर तैयारी व जिम्मेदारी दिया जायेगा। शिक्षकों को अपनी मांग के लिए खुद ही लड़ना होगा इसीलिए मांग के समर्थन में 24 अक्टूबर को एक दिन सामूहिक अवकाश लेकर शासन व सरकार तक अपनी मांग को पहुंचाएंगे।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा, विकास राजपूत ने कहा कि शिक्षक एल बी संवर्ग की मांगो के निराकरण व लंबित मंहगाई भत्ता की मांग को लेकर 24 अक्टूबर 2024 को जिले के सभी एल बी संवर्ग के शिक्षक अपनी मांग के समर्थन में अपनी मांग को शासन व सरकार तक पहुंचाने हेतु सामूहिक अवकाश में रहकर जिला मुख्यालय में धरना, प्रदर्शन करेंगे व रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश व जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन (मांगपत्र) सौपेंगे।