Saturday, March 7, 2026
Home पुलिस CG NEWS : सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 975 पदों...

CG NEWS : सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर भर्ती

381

रायपुर । पुलिस विभाग में एसआई, सूबेदार, प्लाटून कमांडर के कुल 975 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 26 मई से शुरू होगी। पुलिस मुख्यालय ने इस भर्ती के अंतर्गत मुख्य लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी (Police bharti) है। 26, 27 और 29 मई को मुख्य लिखित परीक्षा होगी।

इसके लिए सभी संभाग मुख्यालयों में केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए डीजीपी अशोक जुनेजा द्वारा आदेश जारी किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर 2021 को सब इंस्पेक्टर, सूबेदार व प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया (Police bharti) था,

लेकिन विभिन्न कारणों की वजह से अब तक इसकी प्रक्रिया पूरी ढाई साल बाद भी पूरी नहीं हो पायी है। इसके लिए कई दफा अभ्यर्थियों ने कई दफा आंदोलन भी किया (Police bharti) था। देखिए डीजीपी द्वारा जारी आदेश…