Friday, March 29, 2024
Homeछत्तीसगढ़CG News: 10 महीने में 5 हजार 5 सौ 25 करोड़ 99...

CG News: 10 महीने में 5 हजार 5 सौ 25 करोड़ 99 लाख रुपए की शराब पी गए छत्तीसगढ़िया, सरकार की आय में बड़ा योगदान

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में शराब बंदी के शोरगुल के बीच शुक्रवार को विधानसभा में इस बात की जानकारी दी गई है कि सरकारी शराब दुकानों से 10 महीने में 5 हजार 5 सौ 25 करोड़ 99 लाख रुपए शराब बिक्री से राजस्व सरकार के खाते जमा हुए।

CG News: बजट सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को विधानसभा में सरकार से विधायक सौरभ सिंह ने लिखित में सवाल किया। पूछा गया कि आबकारी विभाग से कितनी राजस्व की प्राप्ति हुई ? पिछले 3 वित्तीय वर्ष और वर्तमान वित्तीय वर्ष 6 फरवरी 2023 तक आबकारी विभाग से कितना राजस्व मिला है, इसकी सालाना जानकारी मांगी गई।

CG News: इसके जवाब में जो आंकड़ा निकलकर आया उसके मुताबिक प्रदेश में 5 हजार 5 सौ 25 करोड़ 99 लाख रुपए शराब बिक्री से राजस्व सरकार के खाते में आया है। ये आंकड़ा 1 अप्रैल 2022 से 6 फरवरी 2023 तक का है। यानि राज्य सरकार की राजस्व प्राप्ति में शराब बिक्री से मिले राजस्व का बड़ा योगदान रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments