Thursday, March 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ cg news : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खेलने के दौरान प्रदेश में...

cg news : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खेलने के दौरान प्रदेश में एक और मौत

336

कोंडागांव। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खेलने के दौरान प्रदेश में एक और खिलाड़ी की मौत की सूचना मिल रही है। बता दे कि कोंडागांव में छत्तीसगढ़ ओलंपिक में कबड्डी खेलने के दौरान महिला की मौत हो गई है। बता दें कि इससे पहले रायगढ़ जिले में एक युवक की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार कोंडागांव के माझी बोर्ड में शुक्रवार को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी का भी आयोजन किया गया। खेल के दौरान महिला शांति मंडावी बेहोश हो गई। परिजन जांच के लिए उसे तत्काल कोंडागांव अस्पताल ले गए। बाद में उसे राजधानी के एक निजी अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। जहां देर रात महिला को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।