Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढ़CG Politics: सीएम विष्णुदेव साय देर रात दिल्ली रवाना होंगे , कल...

CG Politics: सीएम विष्णुदेव साय देर रात दिल्ली रवाना होंगे , कल पीएम मोदी से हो सकती है मुलाकात, दिल्ली की मंजूरी के बाद होगी मंत्रियों के विभागों की घोषणा

रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार के बाद शुक्रवार शाम सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना होंगे।सूत्रों के अनुसार शनिवार को वे पीएम मोदी से वे मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय ने सीएम के दिल्ली प्रवास की मिनट टू मिनट कार्यक्रम की अधिकारिक सूचना जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सीएम विष्णुदेव साय मंत्रियों के विभागों पर चर्चा कर सकते हैं। सीएम के दिल्ली से लौटने के बाद ही मंत्रियों के विभागों की घोषणा की जाएगी।

 

CG Politics: बता दें कि राज्यों में से तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अब बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। जिसे लेकर दिल्ली में भाजपा मुख्यालय आज शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और सभी मोर्चों को इस बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव और विकसित भारत यात्रा को लेकर चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments