Thursday, March 5, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Politics: कवर्धा में योगी का ऐलान–छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही...

CG Politics: कवर्धा में योगी का ऐलान–छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही बंद कराएंगे लवजिहाद, जानें और क्या कहा

173

कवर्धा। CG Politics: भाजपा के स्टार प्रचारक एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कुंडा और कवर्धा शहर के सरदार पटेल मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली में शामिल हुए। उन्होंने पंडरिया से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा और कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के पक्ष में वोट मांगा।

 

विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुउ कहा, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश का रिश्ता गहरा है, छत्तीसगढ़ राम की ननिहाल है। अयोध्या में प्रभु रामलला 3 सौ साल बाद अपने स्थान में विराजमान हो रहे हैं। यहां सरकार रामनवमी के दिन जुलूस को सरकार प्रतिबंधित कर दी।

 

योगी ने कहा कि यूपी में डालब इंजन की सरकार है। यूपी में लवजिहाद को बंद करा दिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही यहां भी लवजिहाद बंद करा दिया जाएगा। योगी ने कवर्धा को धर्म नगरी बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हमारे भगवा झंडे को रौंदने का काम कर करती है, अगर भाजपा की सरकार रहती तो ऐसा नहीं होता।

 

बिरनपुर पर बोले. कांग्रेस ने सिर्फ हिंसा को बढ़ावा दिया

 

बिरनपुर की घटना का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भुनेश्वर साहू की असामाजिकतत्वों ने हत्या कर दी। कांग्रेस सरकार में विकास नहीं हुआ है सिर्फ हिंसा को बढ़ावा दिया गया है। भाजपा ने भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को साजा विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है।

 

योगी ने कहा, छत्तीसगढ़ में आज परिवर्तन की लहर दिख रही है. कवर्धा विधानसभा में सबसे ज्यादा वोट से जीताएं. छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाएं। छत्तीसगढ़ में सरकार भाजपा बनाइये, अयोध्या धाम का दर्शन कराएंगे।