Saturday, June 20, 2026
Home छत्तीसगढ़ PM Modi: छत्तीसगढ़ में मोदी का बड़ा ऐलान, 5 साल और मिलेगा...

PM Modi: छत्तीसगढ़ में मोदी का बड़ा ऐलान, 5 साल और मिलेगा गरीबों को फ्री में राशन

276

नई दिल्ली/ दुर्ग। PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगले पांच साल तक के लिए गरीबों को मुफ्त राशन देने का ऐलान किया है।

 

मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगले पांच साल तक के लिए गरीबों को मुफ्त राशन मिलते रहेंगे। उनकी इस घोषणा से देश के करीब 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।

 

बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब नागरिकों को पांच किलो गेहूं या चावल मुफ्त में मिलता है। इसकी घोषणा 30 जून 2020 को की गई थी।

 

इस योजना को समय-समय पर बढ़ाया जाता रहा है। सरकार ने पहले दिसंबर 2023 तक के लिए इसे बढ़ाया था। अब पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान अगले पांच साल के लिए इसे लागू रखने की बात कही है।

 

क्या है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना

 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपए का एक व्यापक राहत पैकेज है ताकि उन्हें कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मदद मिल सके।

 

कोरोना महामारी के दौरान इसकी घोषणा मार्च 2020 में की गई थी, ताकि सबसे गरीब लोगों तक भोजन और पैसा पहुंचाया जा सके, ताकि उन्हें आवश्यक आपूर्ति खरीदने और आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।