Thursday, October 22, 2026
Home क्राइम CG VIDEO : दिनदहाड़े साइकिल में महिला का शव लेकर पहुंचे दो...

CG VIDEO : दिनदहाड़े साइकिल में महिला का शव लेकर पहुंचे दो युवक, डाकघर के सामने रखकर हुए फरार, CCTV फुटेज आया सामने

535

सरगुजा। CG VIDEO : जिले के अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य डाकघर के सामने दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा साइकिल में पहुँचकर बोरे में बंद महिला के शरीर को रखते हुए मौके से फरार हो गए। दरअसल अंबिकापुर के मुख्य डाकघर के सामने दोपहर को साइकिल सवार दो व्यक्तियों द्वारा एक महिला के शरीर को रखते हुए सीसीटीवी कैमरे में तस्वीर कैद हो गई।

इधर जब स्थानीय लोगों ने कई घंटों से किसी तरह की हलचल नहीं दिखी तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने देखा कि महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं साइकिल में पहुंचे दोनों संदिग्धों को पकड़ कर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।