CG Weather Update: कवर्धा सबसे ठंडा, रायपुर में टूटा नौ साल का रिकार्ड, प्रदेशभर में शीतलहर के हालात

218

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर के महीने में ही ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंड के चलते लगातार ऐसा हो रहा है। रायपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

CG Weather Update: शनिवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले नौ वर्षों के स्तर पर है। इससे पहले वर्ष 2013 में 15 नवंबर को रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री पहुंचा था। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से शुष्क व ठंडी हवा आ रही है। अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

CG Weather Update: प्रदेशभर में कवर्धा सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस कवर्धा का न्यूनतम तापमान 06.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री नीचे है। कवर्धा, अंबिकापुर, पेंड्रारोड में तो अभी से शीतलहर के हालात हो गए हैं।