Friday, March 29, 2024
HomeखेलFIFA World Cup 2022: करो या मरो के मुकाबले में जर्मनी का...

FIFA World Cup 2022: करो या मरो के मुकाबले में जर्मनी का सामना स्पेन से, जापान और बेल्जियम के मैच आसान

दोहा। FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप 2022 का आज आठवां दिन है। आज भी चार मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें से दो मुकाबले ग्रुप ई और दो मुकाबले ग्रुप एफ के होंगे। आज का सबसे अहम मैच देर रात 12:30 बजे शुरू होगा।

FIFA World Cup 2022: इस मैच में जर्मनी के सामने स्पेन की टीम होगी। जापान के खिलाफ पहला मैच हारने वाली जर्मनी की टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

FIFA World Cup 2022: दिन के पहले मैच में जापान के सामने कोस्टारिका की चुनौती है। जापान की टीम यह मैच जीतकर अगले दौरे की रेस में अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। वहीं, बेल्जियम के सामने मोरक्को और क्रोएशिया के सामने कनाडा की चुनौती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments