Thursday, April 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Weather Update: IMD ने दिया 5 दिन झुलसाने वाली गर्मी का...

CG Weather Update: IMD ने दिया 5 दिन झुलसाने वाली गर्मी का अलर्ट, इन 8 राज्यों को पड़ेगी लू की मार, डोंगरगढ़ में 44.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

223

 

नई दिल्ली/रायपुर। CG Weather Update: देशभर के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। भारत के पूर्व और दक्षिण-पश्चिम के क्षेत्र भीषण लू की चपेट में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु राज्यों में अगले पांच दिन गंभीर लू की स्थिति रहेगी। तापमान का स्तर पहले से ही 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है।

 

 

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ की बात करें तो गुरुवार को अधिकतम तापमान एआरजी डोंगरगढ़ का 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वहीं रायपुर में भी अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि छत्तीसगढ़ में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और बादल गरजने के साथ ही अंधड़ चलने की संभावना है। इसके चलते आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।