रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित पीएससी घोटाले में बड़ा एक्शन हुआ है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने टामन सोनवानी, जीवन किशोर ध्रुव सहित कई कांग्रेसी नेताओं पर एकआइआर दर्ज की है।
भाजपा विधायक ननकी राम कंवर ने पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत ईओडब्ल्यू से की थी, जिसके बाद अब लोक सेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी व तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है।टामन सोनवानी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद कोरबा कृषि विभाग में हड़कंप मच गया है।

















