Tuesday, March 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ Chhattisgarh Assembly Budget Session: वित्तमंत्री ओपी चौधरी विनियोग विधेयक पेश करेंगे, सदन...

Chhattisgarh Assembly Budget Session: वित्तमंत्री ओपी चौधरी विनियोग विधेयक पेश करेंगे, सदन में गूंजेगा चौसिंगा हिरणों की मौत का मामला

226

रायपुर। Chhattisgarh Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 16वें दिन मंगलवार को वित्तमंत्री ओपी चौधरी विनियोग विधेयक पेश करेंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम अरुण साव सिविल न्यायालय संशोधन विधेयक पटल पर रखेंगे। इसके अलावा सदन में विभिन्न याचिकाओं की प्रस्तुति होने वाली है।

ध्यानाकर्षण के दौरान में जंगल सफारी में चौसिंगा हिरणों की मौत का मामला गरमाने वाला है। यह मुद्दा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाने वाले हैं। विधायक अजय चंद्राकर लापता लोगों की संख्या में वृद्धि पर विधानसभा का ध्यानाकर्षण करेंगे।