Monday, September 14, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ में कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश, सीएम साय ने...

छत्तीसगढ़ में कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश, सीएम साय ने भोरमदेव और बूढ़ा महादेव के किए दर्शन

278

रायपुर– छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के भोरमदेव में धार्मिक आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की. यह आयोजन सावन सोमवार के अवसर पर किया गया.

जब हजारों की संख्या में शिव भक्त, सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर, भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे. इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे.

यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की है.

मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा. पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किये, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया. इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाएगा.