Saturday, October 24, 2026
Home मनोरंजन Cinema World : सिनेमा जगत से बुरी खबर…जाने-माने आर्ट डायरेक्टर ने की...

Cinema World : सिनेमा जगत से बुरी खबर…जाने-माने आर्ट डायरेक्टर ने की आत्महत्या…चौंकाने वाले कारण आया सामने

561

नई दिल्ली। Cinema World : बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार की सुबह 4 बजे के करीब खुदकुशी कर ली। रिपोर्ट्स की मानें तो 58 साल के नितिन देसाई ने करजत के एनडी स्टूडियो में फांसी लगा ली।

नितिन देसाई ने हिंदी सिनेमा के कई बड़े डायरेक्टर्स की फिल्मों के सेट डिजाइन किये हैं। खालापुर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले पर बात करते हुए महाराष्ट्र के MLA महेश बाल्दी ने बताया कि नितिन देसाई पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।