The Duniyadari: बलरामपुर– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बलरामपुर दौरा जनता से सीधे संवाद और मेधावी छात्रों के सम्मान का गवाह बना। बलरामपुर सर्किट हाउस में सीएम साय ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने सभी मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सीएम ने कहा कि हायर सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बच्चों ने अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया है। इनकी मेहनत, लगन और अनुशासन हर छात्र के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि आप सभी विद्यार्थी ही छत्तीसगढ़ का उज्ज्वल भविष्य हैं। आपकी सफलता से ही प्रदेश की प्रगति की नींव मजबूत होगी।
छात्रों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री बलरामपुर से अगले दौरे के लिए रवाना हो गए। उनका कहना है कि अपनों से मुलाकात का ये सिलसिला जारी रहेगा। जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनना, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना और लोगों के मुद्दों का मौके पर समाधान करना ही सरकार की प्राथमिकता है।















