The Duniyadari: Raipur- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके साथ डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा भी हैं।
CM साय ने रवाना होने से पहले कहा, “हम दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात होगी।”
*बस्तर में चल रहे अभियान की देंगे जानकारी*
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार बस्तर में ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ चला रही है। इसके तहत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। शाह से मुलाकात में इस अभियान की प्रगति साझा की जाएगी।
*MSP बढ़ाने पर PM मोदी का जताया आभार*
CM साय ने कहा कि भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई फसलों का MSP बढ़ाया है। इससे छत्तीसगढ़ के किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने इसके लिए PM मोदी का धन्यवाद किया।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में नक्सल ऑपरेशन, केंद्रीय योजनाओं की प्रगति और राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है।















