The Duniyadari: Raipur- नवा रायपुर में करोड़ों की लागत से बने पूर्ण वातानुकूलित जनजातीय संग्रहालय में मंगलवार को आग लग गई। छत पर लगे AC के आउटर यूनिट में विस्फोट के साथ आग भड़की। धुएं के गुबार और तेज लपटों से हड़कंप मच गया।
*बड़ा हादसा टला*
गनीमत रही कि आग पास की दूसरी आउटर मशीनों तक नहीं पहुंची, जबकि सभी यूनिट आपस में इंटरकनेक्ट हैं। AC की पाइपलाइन या बिजली कनेक्शन के जरिए आग नीचे संग्रहालय परिसर में भी नहीं फैली, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
*डेढ़ घंटे में बुझी आग, क्वालिटी पर सवाल*
संग्रहालय स्टाफ ने बताया कि आग बुझाने नवा रायपुर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल को आग पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटे लग गए। इस घटना के बाद संग्रहालय निर्माण में इस्तेमाल उपकरणों की क्वालिटी पर सवाल उठ रहे हैं।
बता दें कि इस संग्रहालय का उद्घाटन करीब छह महीने पहले राज्योत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।















