Monday, September 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ CGPSC भर्ती घोटाले पर CM बोले जो दोषी हैं, बख्शे नहीं जाएंगे.....

CGPSC भर्ती घोटाले पर CM बोले जो दोषी हैं, बख्शे नहीं जाएंगे.. इन लोगो पर हुई FIR दर्ज…

362

रायपुर- छत्तीसगढ़ के सीजीपीएससी घोटाला मामले में ACB/EOW ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले के दर्ज होने के बाद अब यह कहा जा रहा है कि प्रदेश में जल्द CBI भी इसी के केस की जांच के लिए पहुंच सकती है। ACB/EOW में दर्ज केस से पूर्व IAS और तत्कालीन PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी सहित अन्य आरोपियों के नाम दर्ज हैं। जिसके बाद अफसर और नेताओं की मुश्किलें आने वाले समय में बढ़ सकती हैं। FIR के बाद देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी X पर पोस्ट कर प्रभावित अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया है कि गुनाहगार किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

हमने जांच कराने का वादा किया था…जिसे पूरा करेंगे

CGPSC मामले में FIR को लेकर सीएम साय ने कहा कि, चुनाव के दौरान हमने जांच कराने का वादा किया था। जिसे अब पूरा करने जा रहे हैं, CGPSC में हुई गड़बड़ी की जांच CBI को सौंप दी गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उन पर कार्रवाई होगी। साथ ही कहा कि, मुख्यमंत्री साय ने बताया कि, छात्रों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।