Tuesday, October 27, 2026
Home Uncategorized Collector : धमतरी के 18वें कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने संभाला जिले का...

Collector : धमतरी के 18वें कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने संभाला जिले का प्रभार

379
धमतरी। Collector : धमतरी ज़िले के 18वें कलेक्टर के रूप में 2014 बैच के आईएएस अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। गौरतलब है कि धमतरी के नए कलेक्टर रघुवंशी बतौर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत महासमुंद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे आयुक्त नगर निगम भिलाई भी रहे हैं। धमतरी कलेक्टर बनने से पहले वे नारायणपुर ज़िले में कलेक्टर के तौर पदस्थ रहे हैं। धमतरी कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज जिले का प्रभार लिया। बता दे की रघुवंशी जिला के 18 वे कलेक्टर के होंगे जिन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया है। बीते दिनों राज्य सरकार ने कई आईएएस अफसरों का तबादला किया था। जिसके बाद कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी को नारायणपुर से धमतरी (Collector) कलेक्टर बनाया गया।