Thursday, March 5, 2026
Home कोरबा Collector furious over the :सड़कों की खराब स्थिति पर भड़के कलेक्टर, लोक...

Collector furious over the :सड़कों की खराब स्थिति पर भड़के कलेक्टर, लोक निर्माण विभाग के अफसरों की लगाई क्ला्स, पैच रिपेयर कर आवागमन सुलभ कराने को कहा

306

कोरबा । जिले में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर कलेक्टर संजीव झा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जताई हैं। उन्होंने बारिश के कारण सड़कों में हुए गड्ढों से आवागमन बाधित होने की बातों पर संज्ञान लेते हुए सड़कों का तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिये ।

कलेक्टर संजीव झा ने सर्वमंगला इमली छापर कुसमुण्डा मार्ग में लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी को संज्ञान में लेते हुए पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को सड़क का तत्काल मरम्मत कर चलने लायक बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने उपरी मिट्टी की परत को उखाड़ कर जेएसबी मटेरियल डालकर अच्छे से कंपेक्सिंग कर सड़क को सुलभ आवागमन के लिए तैयार करने के निर्देश दिये।

 

कलेक्टर ने बुधवार को आयोजित समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में हरदीबाजार दीपका मार्ग के स्थिति की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने इन सड़कों को सुधरवाने के लिए एसईसीएल के अधिकारियों को भी बैठक में निर्देशित किया। साथ जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाईल कनेक्टीविटी बढ़ाने के लिए भी चर्चा की। उन्होंने दूर संचार कम्पनी के प्रतिनिधियों से जिले में स्थापित मोबाईल नेटवर्क टावर की जानकारी ली। साथ ही अभी तक पहुंच विहीन गांवों में मोबाईल टावर स्थापित करने के निर्देश दिये।
समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डीएफओ प्रियंका पाण्डेय, अपर कलेक्टर विजेन्द्र पाटले, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।