Thursday, April 16, 2026
Home देश दिल्ली शराब नीति मामले में शराब कारोबारी विजय नायर गिरफ्तार, सीबीआई ने...

दिल्ली शराब नीति मामले में शराब कारोबारी विजय नायर गिरफ्तार, सीबीआई ने पूछताछ के बाद लिया हिरासत में

210

नई दिल्ली। Liquor businessman Vijay Nair arrested in Delhi Liquor Policy case दिल्ली शराब नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को शराब कारोबारी विजय नायर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है।

विजय नायर को आज सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था और लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नायर ने आम आदमी पार्टी (आप) के साथ सालों तक काम किया है।

दिल्ली आबकारी नीति के कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार की अपनी जांच के हिस्से के रूप में सीबीआई नायर से जुड़ी कई कंपनियों के लेन-देन की जांच कर रही है, जिनमें ‘ओनली मच लाउडर’, बैबलफिश और मदरवियर शामिल हैं।

0-एफआईआर में मनीष सिसोदिया समेत 15 अन्य लोगों के नाम

आबकारी नीति मामले में 17 अगस्त को सीबीआई द्वारा दिल्ली के आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया समेत आरव कृष्णा, पूर्व उप आबकारी आयुक्त आनंद तिवारी और सहायक आबकारी आयुक्त पंकज भटनागर, नौ व्यवसायी और दो कंपनियों सहित लोक सेवकों के नाम भी शामिल हैं।

बता दें कि, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों की सीबीआई जांच की सिफारिश करने के बाद दिल्ली सरकार द्वारा इस साल जुलाई में नीति को वापस ले लिया गया था।