Thursday, November 5, 2026
Home Breaking CG BREAKING : कांग्रेस पार्षद के साथ मारपीट, तीन युवक गिरफ्तार

CG BREAKING : कांग्रेस पार्षद के साथ मारपीट, तीन युवक गिरफ्तार

281

सरगुजा-  अंबिकापुर में कांग्रेस पार्षद सतीश बारी के घर पर कल रात बड़ा हमला हुआ. इस दौरान मारपीट में पार्षद को चोटें भी आईं. जिसके बाद उपजे विवाद के कारण देर रात रह-रहकर विवाद होता रहा. वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है.

इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने में कांग्रेसियों का जमावड़ा देर रात तक रहा. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 9 बजे के आसपास अंबिकापुर नगर निगम के कांग्रेस के पार्षद सतीश बारी के चांदनी चौक, मायापुर स्थित निवास में तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा नकाबपोश युवकों ने अचानक हमला कर दिया.

उस समय पार्षद सतीश बारी अपने घर के बाहर खड़े थे. जिसके बाद पार्षद ने अपनी जांच बचाते हुए घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. लेकिन हमलावरों ने घर के बाहर की खिड़कियों, दरवाजों और वाहनों में तोड़फोड़ की. इस घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.