Tuesday, March 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ कांग्रेसी NSUI का प्रदर्शन : प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली का...

कांग्रेसी NSUI का प्रदर्शन : प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली का लगाया आरोप, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

235

छत्तीसगढ़ में लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए रायपुर में गृहमंत्री निवास का घेराव किया। गुरुवार को युवा कांग्रेस, NSUI और महिला कांग्रेस ने संयुक्त प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं को झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई।

सैकड़ों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता घेराव के लिए निकले थे। इस दौरान रायपुर पुलिस ने महिला थाना के पास बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। कार्यकर्ता जब बैरिकेडिंग की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस कई कार्यकर्ताओं को घसीटते हुए ले जाने लगी।

पुलिस से कार्यकर्ताओं की झूमा-झटकी हुई।
पुलिस से कार्यकर्ताओं की झूमा-झटकी हुई।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की।
रायपुर के नगर निगम से सिविल लाइन की ओर आगे बढ़ने के दौरान जमकर हुई झड़प
रायपुर के नगर निगम से सिविल लाइन की ओर आगे बढ़ने के दौरान जमकर हुई झड़प

पुराने कांग्रेस भवन में इकट्ठा हुए सैकड़ों कार्यकर्ता

दोपहर 12 बजे से ही पुराने कांग्रेस भवन गांधी मैदान में कार्यकर्ता एकजुट हुए थे। लगभग डेढ़ बजे के करीब कांग्रेस के अलग अलग विंग के नेता गृहमंत्री निवास का घेराव करने के लिए नगर निगम से सिविल लाइन की ओर आगे बढ़ने लगे। पुलिस बल ने महिला थाना के पास ही बैरिकेडिंग कर इन नेताओं को रोका।

गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे जाने का प्रयास करने वाले नेताओं को पुलिस ने घसीटते हुए रोका। इस दौरान जमकर झूमाझटकी हुई। कांग्रेस नेताओं की मांग है कि, बलौदा बाजार में हुई हिंसा समेत पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है इसलिए गृहमंत्री विजय शर्मा को इस्तीफा देना चाहिए।