Monday, March 16, 2026
Home देश Crime News: रूममेट पर था गर्लफ्रेंड की जासूसी करने का शक, ब्लेड...

Crime News: रूममेट पर था गर्लफ्रेंड की जासूसी करने का शक, ब्लेड से काट दिया गला

309

नई दिल्ली। Crime News: दिल्ली के गांधी नगर के सीलमपुर में एक दोस्त ने अपने रूममेट की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसे शक था कि वह उसकी जासूसी करता है। मृतक का नाम शिवनाथ है। दोनों सीमामढ़ी जिले के एक ही गांव के रहने वाले थे।

Crime News: असल में आरोपी रोहित एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। क्योंकि, रोहित दूसरी जाति का था। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और किसी भी हाल में अलग नहीं होना चाहते थे। इसी बीच रोहित के गांव से एक लड़का आया औऱ उसी के साथ रूम में रहने लगा। रूम में और भी लड़के रहते थे।

Crime News: ब्लेड से काट दिया गला

सबकुछ ठीक चल रहा था इसी बीच रोहित को शक हुआ कि शिवनाथ उसकी जासूसी करता है। वह उससे जुड़ी जानकारी घऱवालों के साथ शेयर करता है।

Crime News: उसे लगा कि शिवनाथ को लड़की के घरवालों ने उसकी जासूस करने के लिए भेजा है। इसके बाद उसने ब्लेड से शिवनाथ का गला काट दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।