Tuesday, March 17, 2026
Home क्राइम CRIME NEWS : सूने मकान में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार,...

CRIME NEWS : सूने मकान में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी रूपये बरामद

236

कोंडागांव। CRIME NEWS : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां चोरी के 2 आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम के निज सहायक आर. सम्मुख राव के विकास नगर स्थित सूने मकान से 17 जुलाई की रात को चोरी की थी। चोरों के पास से सोने के जेवरात, चोरी में इस्तेमाल सामग्री एवं नगद रुपए बरामद किये है।

इतना ही नहीं गिरफ्तारी के दौरान इनके पास से सोना, टॉप्स, चैन, ब्रेसलेट, अंगूठी जिनकी कुल वजन करीब 10.05 तोला कीमती करीब 6 लाख 50 हजार रुपए, चांदी आदि बरामद किया गया हैं। इसके अलावा चोरी के रुपए से खरीदे गए दो मोटरसायकल भी जब्त किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को ओडिशा के बोरीगुमा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।