Wednesday, March 4, 2026
Home देश CWG 2022: भारत को मिला 10वां स्वर्ण पदक, रवि दहिया ने कुश्ती...

CWG 2022: भारत को मिला 10वां स्वर्ण पदक, रवि दहिया ने कुश्ती में दिलवाया चौथा गोल्ड, रेसलर पूजा गहलोत ने जीता कांस्य पदक

202

बर्लिंघम । भारत के शीर्ष पहलवान रवि दहिया ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शनिवार को नाइजीरिया के वेल्सन एबीकेवेनिमो को हराकर स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट रवि ने अपने नाइजीरियाई प्रतिद्वंदी को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर मात दी।

राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार के पदक विजेता वेल्सन ने मुकाबले की शुरुआत में रवि को पॉइंट स्कोर करने का कोई मौका नहीं दिया, लेकिन रवि ने अंततः उनके पैरों को जकड़कर अंकों की झड़ी लगा दी।

इससे पहले भारतीय पहलवान पूजा गहलोत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शनिवार को स्कॉटलैंड की क्रिस्टेल  लेमोफेक को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। पूजा ने कांस्य पदक मैच में स्कॉटलैंड की पहलवान को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर मात दी।

क्रिस्टेल ने मैच की शुरुआत में पूजा को टेकडाउन कर दो अंक हासिल कर लिये थे, लेकिन पूजा ने बिना समय व्यर्थ किये 12 पॉइंट हासिल किये, जिसके बाद उन्हें तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया।