Saturday, October 31, 2026
Home पुलिस Dantewada Breaking : बड़ी खबर…! इंद्रावती नदी में नाव पलटने से 8...

Dantewada Breaking : बड़ी खबर…! इंद्रावती नदी में नाव पलटने से 8 लोग डूबे VIDEO

632

दंतेवाड़ा। Dantewada Breaking : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में इंद्रावती नदी में नाव पलटने से 8 लोग डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि मुचनार घाट में यह हादसा हुआ है।

सभी ग्रामीण लकड़ी की छोटी नाव से अपनाती इंद्रावती नदी को पार कर रहे थे इस दौरान बीच में ही नाव पलट गई। नाव में सवार सभी ग्रामीण बह गए। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ बच्चे और महिलाएं भी हैं। फिलहाल पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई है।

सभी ग्रामीण सुरक्षित

इंद्रावती नदी में डूबे सभी ग्रामीण सुरक्षित हैं। जवानों ने सभी ग्रामीणों को बचा लिया है। एसपी और एसपी भी मौके पर पहुंचे। आपको बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब सभी ग्रामीण बारसूर साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे। बचाव दल में जिला पुलिस बल-डीआरजी-होमगार्ड के जवान शामिल थे।