Monday, March 23, 2026
Home क्राइम Dead Body Rape : घृणित काम…हत्या करके शव के साथ किया दुष्कर्म…!...

Dead Body Rape : घृणित काम…हत्या करके शव के साथ किया दुष्कर्म…! आरोपी का सनसनीखेज स्वीकारोक्ति…जानें और क्या बोले

649

देहरादून। Dead Body Rape : देहरादून में एक महिला की हत्या के बाद उसके शव के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश नशे में महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर महिला ने उसे काट लिया।इससे वह गुस्सा गया और उसने महिला के सिर को तीन से चार बार दीवार पर मारा और सिर पर छोटे सिलेंडर से भी वार उसे मौत के घाट उतारा और रेप किया।

उत्तराखंड के देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने महिला की हत्या कर उसके शव के साथ दुष्कर्म किया और शव को कूड़ेदान में फेंककर फरार हो गया। कूड़ेदान में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला के सिर और पैर में गहरे चोट के निशान मिले थे।

पुलिस ने हत्यारे को पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसने न सिर्फ महिला को मौत के घाट उतारा बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश देहरादून में एक सुलभ शौचालय का कर्मचारी है। रविवार रात रेलवे स्टेशन के पास एक शराब की दुकान पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। दोनों का साथ शराब पीने का प्रोग्राम बना और आरोपी उसे साथ शराब पिलाने के लिए अपने कमरे पर ले गया। जहां दोनों ने बैठकर शराब पी।

इसके बाद आरोपी राजेश नशे में महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर महिला ने उसे काट लिया। इससे वह गुस्सा गया और उसने महिला के सिर को तीन से चार बार दीवार पर मारा और सिर पर छोटे सिलेंडर से भी वार कर उसे मौत के घाट उतारा और रेप किया।

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया आरेस्ट

सुबह जब आरोपी की आंख खुली और नशा उतरा तो उसने देखा कि महिला मृत पड़ी है। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने कूड़ेदान में फेंक कर फरार हो गया। वहीं इस मामले पर एसपी सिटी देहरादून सरिता डोभाल ने बताया कि घटना में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत (Dead Body Rape) किया गया है जिसमें 376 सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई है।