Tuesday, October 27, 2026
Home दुर्घटना Deadly Accident : आवारा पशु से टकराई बाइक, फिर कैंटर के नीचे...

Deadly Accident : आवारा पशु से टकराई बाइक, फिर कैंटर के नीचे आया बुलेट सवार युवक…देखे VIDEO

763

ग्रेटर नोएडा। Deadly Accident : सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं के कारण कई हादसे होते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने कई बार निर्देश भी जारी किए हैं कि आवारा पशुओं को सड़कों पर घूमने से रोका जाए, लेकिन जिम्मेदार प्राधिकरणों और अन्य जिम्मेदार लोगों ने कभी भी मजबूत कदम नहीं उठाया है। ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आवारा पशु से टक्कर लगने के बाद बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गी।

हादसा ग्रेटर नोएडा के एनएच 91 पर हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर दिखाई दे रहा है कि बुलेट सवार युवक सड़क पर घूम रहे आवारा पशु से टक्कर गया। इसके बाद पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।