Wednesday, March 4, 2026
Home छत्तीसगढ़ DFO प्रियंका की छुट्टी …अब कोरबा डिवीजन का कमान अरविंद पी एम...

DFO प्रियंका की छुट्टी …अब कोरबा डिवीजन का कमान अरविंद पी एम को…

473

कोरबा। कोरबा डिवीजन में पदस्थ महिला आईएफएस अफसर प्रियंका पाण्डे का छुट्टी कर दिया है। उनके स्थान पर 2015 बैच के आईएफएस अरविंद पी एम को कोरबा डिवीजन में पदस्थ किया गया है

 

बता दें कि राज्य सरकार ने दो दर्जन से अधिक आईएफएस अधिकारियों का स्थांतरण आदेश जारी किया है। जारी सूची में कोरबा के दबंग डीएफओ प्रियंका पांडेय को उप वनसंरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नवा रायपुर भेजा गया है। उनके स्थान पर राज्य वन विकास निगम मंडल प्रबंधक कोटा परियोजना, मण्डल बिलासपुर पदस्थ अरविंद पी एम को कोरबा डिवीजन का वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।