Wednesday, April 15, 2026
Home Uncategorized Dhamtari Bhent Mulakat : शिकायतों पर बड़ा एक्शन… भागवत कथा सुनने का...

Dhamtari Bhent Mulakat : शिकायतों पर बड़ा एक्शन… भागवत कथा सुनने का आदेश जारी करने वाले बीईओ को हटाने के निर्देश

310

धमतरी। Dhamtari Bhent Mulakat : धमतरी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिकायतों पर बड़ा एक्शन लिया है। एक और जहां मगरलोड तहसीलदार को शिकायत के बाद हटाने का मुख्यमंत्री ने आदेश दिया, वहीं दूसरी तरफ BEO को भी हटाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने DEO को दिया।

जानकारी के मुताबिक कुरूद में हो रहे भागवत कथा को सुनने का निर्देश BEO ने शिक्षकों को जारी किया था, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री को समीक्षा बैठक के दौरान मिली। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डीईओ को निर्देश दिया कि BEO को तत्काल हटा दें। इससे पहले मगरलोड तहसीलदार की शिकायत मुख्यमंत्री को मिली थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तहसीलदार को हटाने का निर्देश दिया था।

कुरूद BEO के बारे में जानकारी मिली है कि कुरूद (Dhamtari Bhent Mulakat) में एक भागवत कथा होने जा रहा है जिसमें कथावाचक जया किशोरी भी आने वाली है। उसी भागवत कथा को सुनने को लेकर बीईओ ने आदेश जारी किया था।