Tuesday, March 17, 2026
Home देश Diwali Puja Time 2023 : इस बार 8 विशेष संयोग में मनेगी...

Diwali Puja Time 2023 : इस बार 8 विशेष संयोग में मनेगी दीपावली, इस मुहूर्त में पूजा करने से साल भर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

413

नई दिल्ली। Diwali Puja Time 2023: इस साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 12 नवंबर को दिवाली आठ शुभ योगों में मनाई जाएगी। इस तरह का शुभ योग कई दशकों के बाद बनने से इस बार दीपावली सभी के लिए सुख समृद्धि और मंगलमय रहेगी।

 

इस बार लक्ष्मी गणेश पूजा के समय कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा आयुष्मान, सौभाग्य और महालक्ष्मी योग भी बनेगा। इस तरह से दिवाली आठ शुभ योगों में मनाई जाएगी। इस तरह का शुभ योग कई दशकों के बाद बनने से इस बार दीपावली सभी के लिए सुख समृद्धि और मंगलमय रहेगी।

 

इस बार दीवाली पूजा में शुक्र, बुध, चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी, हर्ष, उभयचरी, काहल और दुर्धरा आदि राजयोग बन रहे हैं, जिनमें गजकेसरी योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। यह योग मान सम्मान का कारक होता है। वहीं हर्ष योग धन में वृद्धि और यश दिलाता है। काहल, उभयचरी और दुर्धरा योग शुभता और शांति दिलाता है।

 

वहीं कई वर्षों बाद इस बार शनि अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान होकर शश महापुरुष राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा आयुष्मान और सौभाग्य योग का निर्माण भी देखने को मिल रहा है।

 

0.लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त

 

1.प्रातः कालीन बेला में 09:17 से 12:03 तक।

2.दोपहर 01:24 से 02:45 तक।

3.सांय कालीन बेला अथवा प्रदोष में 04:06 से 07:06 तक

4. रात 07:35 से रात्रि पर्यन्त यानि 24:07 मिनट तक रहेगा।