Wednesday, March 4, 2026
Home पुलिस DJ की धुन पर जमकर धिरके पुलिस के अफसर.. उड़ा रंग गुलाल,...

DJ की धुन पर जमकर धिरके पुलिस के अफसर.. उड़ा रंग गुलाल, होली का चढ़ा खुमार…

363

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दूसरे दिन गुरुवार को भी होली का खुमार सिर चढ़कर बोला। आज का दिन खासतौर पर पुलिसकर्मियों के नाम रहा। होली के पर्व पर कई दिनों से ड्यूटी में व्यवस्त पुलिसकर्मियों ने जमकर धमाल मचाया। थाने से लेकर पुलिस मेस तक रंग और गुलाल करसे। इस दौरान म्यूजिक की धुन पर पुलिसकर्मियों के कदम भर थिरके।

पुलिस मेस, पुलिस लाइन और थानों में पुलिस के अधिकारी और जवान होली के रंग में रंगे हुए थे। एक दूसरे को रंग गुलाल लगा रहे थे। खास तौर पर पुलिस ऑफिसर्स मेस में एसपी, एएसपी, सीएसपी सहित थानेदारों पर होली का जमकर रंग चढ़ा। पुलिस अधिकारी रंग गुलाल उड़ाकर गानों में झूमते रहे।