Friday, July 10, 2026
Home देश Dramebaaz Dulhan: ड्रामेबाज दुल्हन ने रास्ते में कार रुकवा कर मचाया शोर,...

Dramebaaz Dulhan: ड्रामेबाज दुल्हन ने रास्ते में कार रुकवा कर मचाया शोर, दूल्हे को बता दिया किडनैपर, दहेज में मिली पिटाई,पढ़ें पूरी खबर

346

समस्तीपुर। Dramebaaz Dulhan: बिहार के समस्तीपुर में ड्रामेबाज दुल्हन ने अजीबो गरीब घटना को अंजाम दिया। दरअसल दूल्हा जब दुल्हन को विदा करा कर ला रहा था तभी बीच रास्ते में कार को रुकवा कर उसने अपने किडनैप होने का शोर मचा दिया।

शोर सुनकर वहां भीड़ जमा हो गई, बिना सोच समझे भीड़ ने दूल्हे राजा की जमकर पिटाई कर दी। दूल्ह जब तक कुछ समझ पाता दूल्हन बाइक पर पहुंचे अपने प्रेमी संग फरार हो चुकी थी। इस घटना के बाद दूल्हा और बाराती बिना दुल्हन के बैरंग अपने घर लौट गए।

जानकारी के अनुसार,समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग का है। बीती रात बेझाडीह लगुनियां से एक बारात अंगारघाट के डिहुली गांव गई थी। यहां रीति रिवाज से दूल्हा-दुल्हन की शादी हुई और सुबह दुल्हन को विदा करवाकर दूल्हा अपने घर लौट रहा था। दूल्हे की गाड़ी जब समस्तीपुर रोसड़ा मार्ग से गुजर रही थी, तभी दुल्हन ने साथ चल रहे छोटे भाई को उल्टी होने का बहाना बना दिया और गाड़ी रुकवा दी।

दुल्हन ने मचाया शोर, लग गई भीड़

कार रुकते ही दुल्हन गाड़ी से उतर गई और बीच सड़क पर खुद का अपहरण कर लिए जाने को लेकर शोर मचाने लगी। यह देख दूल्हे पक्ष के लोग हैरान रह गए। शोर सुनकर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने किडनैपर समझ कर दूल्हे की पिटाई कर दी। काफी देर तक रोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

इसके बाद दुल्हन अपने छोटे भाई के साथ बाइल कर सवार होकर दूल्हे को छोड़कर फरार हो गई। इस मामले को लेकर दूल्हे का कहना था कि दुल्हन ने उससे कहा था कि छोटे भाई को उल्टी हो रही है, तो मैंने गाड़ी रुकवा दी। इसके बाद वह अपहरण कर लेने का आरोप लगाने लगी।

इस घटना के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही वापस अपने घर लौट गया, वहीं दुल्हन भी अपने मायके पहुंच गई है। यह मामला काफी चर्चा में बना हुआ है।