Sunday, November 1, 2026
Home Breaking कर्मचारी की करंट लगने से मौत…घटना की जांच मे जुटी पुलिस

कर्मचारी की करंट लगने से मौत…घटना की जांच मे जुटी पुलिस

240

बलौदाबाजार–  जिले के सिमगा थाना क्षेत्र स्थित लाला पाईप फैक्ट्री में एक कर्मचारी की आज सुबह करंट लगने से मौत हो गई. घटना सुबह लगभग 10 बजे की है.

जब कर्मचारी कार्य के दौरान करंट की चपेट में आया, उसे तत्काल सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल घटना की जांच मे जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान- रूप लाल सिन्हा (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम पदमी का निवासी था. घटना की जानकारी मिलते ही सिमगा थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.

हालांकि, घटना के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा.