Friday, October 30, 2026
Home क्राइम Exposure Fraud : सोलर पैनल्स बेचने के नाम पर 2 करोड़ 48...

Exposure Fraud : सोलर पैनल्स बेचने के नाम पर 2 करोड़ 48 हजार रुपए की धोखाधड़ी, 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

495

जबलपुर। Exposure Fraud : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 करोड़ 48 हजार रुपए का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने 4 जालसाजों के खिलाफ अपराध कायम कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में रितेश कुमार शिव कोतवाली सीएसपी ने बताया कि टीकमगढ़ निवासी नवीन खरे ने सोलर पैनल्स के संबंध में जबलपुर की सीयू कंपनी को ऑर्डर दिया था जिसके एवज में नवीन ने 2 करोड़ 48 हजार रुपए एडवांस बतौर कंपनी को दिए थे। लेकिन माल उन तक नहीं पहुंचा था। उसने कंपनी के डायरेक्टर से रुपए वापस मांगे जिसके बाद कंपनी के डायरेक्टर ने रुपए भी वापस नहीं किए।

व्यापारी में ने जब जबलपुर में आकर कंपनी के बारे में पूछताछ की तो उसके होश ही उड़ गए। पता चला कि जिस पते पर कंपनी जबलपुर में संचालित की जा रही है वह वहां पर मौजूद ही नहीं है। वहां सीयू कंपनी का नाम निशान कुछ नहीं है। इसके बाद व्यापारी नवीन खरे ने पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने में पहुंचकर की। इसके बाद कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया।