पोइपेट। Fire Breaking : कंबोडिया के पोइपेट में एक होटल में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, 30 से अधिक लोगों को घायल अवस्था में निकाला गया है। बताया गया है कि होटल में आग इतनी भीषण है कि अभी भी 50 से ज्यादा लोग फंसे हैं और उन्हें रेस्क्यू करने के प्रयास जारी हैं।
यह घटना पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल की है। यहां पिछले कई घंटों से पूरा होटल आग से घिरा है। कई लोगों को जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी कूदते देखा गया। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, होटल की बिल्डिंग को बड़ा नुकसान हुआ है और एक बड़ा हिस्सा आग लगने के बाद गिर गया। दमकलकर्मियों का कहना है कि अब तक 70 फीसदी आग पर कब्जा पाया जा चुका है। हालांकि, इसे पूरी तरह बुझाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं। होटल में फंसे 53 लोगों को सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, अभी भी 50 से ज्यादा लोग अंदर फंसे हैं। राहत-बचाव (Fire Breaking) कार्यों में स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है।
The Duniyadari: महासमुंद- जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह...