Saturday, October 24, 2026
Home दुर्घटना Firecracker Factory : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट…कई लोगों के मरने की आशंका….देखें...

Firecracker Factory : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट…कई लोगों के मरने की आशंका….देखें VIDEO

332

दमोह। Firecracker Factory : दमोह जिला मुख्यालय पर एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हो गया है। बताया जा रहा है कि ये अवैध फैक्ट्री थी जो बीच बस्ती में चलायी जा रही थी। जानकारी के मुताबिक पटाखा बनाते वक्त विस्फोट हुआ है जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। खबर मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन का स्टाफ मौके पर पहुंच गया है। घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया है।

फायर बिग्रेड से डाला जा रहा पानी

धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर दमोह एसपी सुनील कुमार तिवारी, कलेक्टर के अलावा पुलिस बल, प्रशासन, नगर पालिका का अमला मौजूद है। वहीं फायर बिग्रेड भी पहुंच चुकी है घर में पानी डाला जा रहा है। वहीं पूर्व मंत्री जयंत मलैया भी मौके पर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में बारूद हो सकता है, जिससे फिर से धमाका होने की संभावना है। फिलहाल मलबे से घायलों को निकाला जा रहा है। फैक्ट्री संचालक का नाम अभय उर्फ छुट्टन गुप्ता बताया जा रहा है।