Gang Rape Case : मंदिर हसौद गैंगरेप…! मुख्य आरोपी के पिता ने कड़ी सजा की मांग के साथ दिया पद से इस्तीफा…सुने क्या बोले VIDEO

0
691

रायपुर। Gang Rape Case : राजधानी के मंदिर हसौद में दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप के मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर के पिता लक्ष्मण सिंह ठाकुर का वीडियो सोशम मीडिया में वायरल हो रहा। इस वीडियो में लक्ष्मण सिंह ठाकुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मंदिर हसौद के पद से त्यागपत्र देते हुए सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

लक्ष्मण ठाकुर वीडियो में पीड़ित बहनों को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है। आपको बता दें कि रक्षाबंधन पर्व मनाकर एक युवक के साथ दो युवतियां घर लौट रही थी, तभी रिम्स कॉलेज के पास दरिंदो के झुंड ने रास्ता रोका और पहले युवक की पिटाई की। उसके बाद सुनसान सड़क पर दरिंदों ने दोनों सगी बहनों के साथ गैंग रेप किया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और वारदात को अंजाम देने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंग रेप का मुख्य आरोपी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सिंह का बेटा है। जिसके खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद थाना में रात 1 बजे प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एक लड़के और छोटी बहन के साथ राखी त्यौहार मनाकर स्कूटी में सवार होकर भानसोज के रास्ते वापस रायपुर आ रही थी। एक मोटर सायकल में तीन लोग सवार थे, उन लोगों ने हाथ देकर इन लोगो को रोक लिया। डरा धमका कर प्रार्थी पक्ष के पास रखे मोबाइल और पैसे को लूट लिया फिर पीछे से करीब चार मोटर सायकल में और लड़के आ गये। प्रार्थिया एवं उसकी बहन को जान से मारने की धमकी देकर एक मोटरसायकल में बिठाकर सड़क से कुछ दूर ले जाकर लड़कों ने उनके साथ दुष्कर्म किया।

ये हैं आरोपियों के नाम

1 पूनम ठाकुर 2. घनश्याम निषाद 3. लव तिवारी 4. नयन साहू 5. केवल वर्मा उर्फ सोनू 6. देवचरण धीवर 7. लक्ष्मी ध्रुव 8. प्रहलाद साहू. इनमें से 5 आरोपी पिपरहट्टा गांव के हैं और शेष आरोपी बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के हैं।

मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर आदतन अपराधी

मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर आदतन अपराधी है. इसके विरुद्ध थाना मंदिर हसौद और आरंग में कुल 5 मामले पंजीबद्ध है। वर्ष 2019 मे हत्या के मामले में रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्ष 2022 में बलात्कार के मामले में रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था जो 17 अगस्त 2023 को जमानत (Gang Rape Case) पर रिहा हुआ है। जेल से छूटने के कुछ ही दिन के अंदर फिर से घिनौना कृत्य किया है। उपरोक्त आरोपियों से लूटा गया मोबाइल भी जब्त किया गया है।

देखें वायरल वीडियो –