Sunday, June 21, 2026
Home देश Gogamedi massacre: गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी नितिन फौजी के साथी ने जेल...

Gogamedi massacre: गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी नितिन फौजी के साथी ने जेल में ब्लेड से गला काटा, हालत गंभीर

323

महेंद्रगढ़ (रोहतक)। Gogamedi massacre: करणीसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में आरोपी नितिन फौजी के साथी कुलदीप ने महेंद्रगढ़ जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की। कुलदीप को गंभीर हालत में नारनौल नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

 

Gogamedi massacre: आरोपी की गंभीर हालात को देखते हुए उसे रोहतक हायर सेंटर रेफर किया गया। बता दें कि नितिन फौजी के साथी कुलदीप जो कि एक अलग मामले में नारनौल जिला जेल में बंद था।

 

 

Gogamedi massacre: बता दें कि नितिन फौजी पर 9 नवंबर को पुलिस पार्टी की गाड़ी को टक्कर मारने और फायरिंग करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने महेंद्रगढ़ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

 

Gogamedi massacre: इस मामले में पुलिस ने गांव रिवासा के कुलदीप नामक युवक को गिरफ्तार किया था। वो वारदात के समय नितिन फौजी के साथ बताया जा रहा है। नितिन फौजी को राजस्थान पुलिस ने गोगामेड़ी हत्याकांड में गिरफ्तार किया है।