Thursday, April 18, 2024
HomeदेशGujarat Election Breaking: सूरत में रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल पर...

Gujarat Election Breaking: सूरत में रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल पर पथराव,  मचा हड़कंप

सूरत। Gujarat Election Breaking: गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली हैं। इसी कड़ी में सोमवार को आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सूरत में रोड शो किया। रोड शो के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की रैली पर पत्थर फेंके गए। इसके बाद केजरीवाल अपनी गाड़ी के अंदर चले गए। इस दौरान रोड शो को कवर करने आई मीडियार्मियों के कैमरों पर भी पत्थर लगे। हालांकि पुलिस ने मामले को संभाल लिया।

Gujarat Election Breaking: कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच झड़प

Gujarat Election Breaking: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के काफिल पर एक गली से पत्थर फेंके गए। केजरीवाल अपनी गाड़ी के ऊपर से हाथ हिलाते हुए समर्थकों का स्वागत कर रहे थे, तभी अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके साथ ही पत्थरबाजों और आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प भी हो गई। बता दें कि आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा माने जाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी गुजरात में एक्टिव हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments