Monday, October 19, 2026
Home क्राइम HATYARA BETA : बलौदाबाजार से बड़ी दुखद खबर…मां को बेरहमी से पीट-पीट...

HATYARA BETA : बलौदाबाजार से बड़ी दुखद खबर…मां को बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या…

345

बलौदाबाजार। HATYARA BETA : बलौदाबाजार से एक बड़ी खबर आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही मां को बेरहमी से पीटपीट कर हत्या कर दी है। हत्यारे बेटे पर ऐसा जूनून सवार था कि घर में रखे जो सामान हाथ में आया उसी से पिटाई करते रहा जब तक की मौत न हो गई हो।

जब घटना को अंजाम दिया गया तब मां और बेटा घर में अकेले थे। बेदम पिटाई से मां की मौत तो मौके पर ही हो गई लेकिन फिर घरवालों ने उन्हें अस्पताल लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। जिला अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस मार्ग कायम कर लिया है। पूरा मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी का है।