Tuesday, September 15, 2026
Home देश heart attack: स्कूल में 14 साल के छात्र को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल...

heart attack: स्कूल में 14 साल के छात्र को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल पहुंचने पर मौत

419

जयपुर। heart attack: राजस्थान के जयपुर शहर के स्कूल में 9वीं क्लास के छात्र की कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest) से मौत हो गई। 14 साल का योगेश अपनी क्लास में जा रहा था, तभी उसकी तबीयत बिगड़ी और वह नीचे गिर गया। स्कूल के शिक्षकों ने उसे प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां सीपीआर देने के बाद उसे सवाई मान सिंह (SMS) हॉस्पिटल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

स्कूटी से स्कूल छोड़ने गया था बड़ा भाई

 

करधनी थाना पुलिस के मुताबिक, योगेश सिंह (14) पिता तंवर सिंह प्राइवेट स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ता था। 19 दिसंबर को योगेश को उसका बड़ा भाई स्कूटी पर छोड़ने आया था। योगेश स्कूटी के गेट से पैदल क्लास रूम तक पहुंचा, इसी दौरान वह बेहोश हो गया। स्कूल टीचर ने उसे रावण गेट स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां से उसे SMS रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई।

 

 

हार्ट का पंप नहीं कर पा रहा था, इसलिए मौत

 

सवाई मान सिंह हॉस्पिटल (SMS) के डॉक्टरों ने बताया कि मांसपेशियां अत्यधिक सिकुड़ने और हार्ट का साइज बढ़ने से मौत हुई है। सामान्य व्यक्ति के हार्ट का वजन 250 से 300 ग्राम होता है, लेकिन योगेश के हार्ट का वजन 650 ग्राम था। उसका हार्ट पंप नहीं कर पा रहा था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सैंपलों को जांच के लिए अलग-अलग जगह पर भेजा है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।