Wednesday, October 28, 2026
Home दुर्घटना Horrific Road Accident : तेज रफ्तार बस ने 17 मवेशियों को रौंदा…सड़क...

Horrific Road Accident : तेज रफ्तार बस ने 17 मवेशियों को रौंदा…सड़क पर बिछी लाश ही लाश

610

महासमुंद। Horrific Road Accident : जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जहां रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार बस ने 17 मवेशियों को रौंद दिया है। वहीं घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है।

बता दें कि, NH-53 पर वन काष्ठागार के पास महेंद्रा ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG04-MA-7914 ने 17 मवेशी को रौंद दिया।जानकारी के अनुसार, बस सरायपाली से रायपुर जा रही थी। उसी वक्त ये भीषण हादसा हुआ है। हादसे के बाद चालक रफूचक्कर हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही तुमगांव पुलिस मौके (Horrific Road Accident) पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।