Tuesday, October 27, 2026
Home Breaking IAS – IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, इस जिले के कलेक्टर, SP...

IAS – IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, इस जिले के कलेक्टर, SP हटाए गए

299

मध्य प्रदेश में तबादले का दौर जारी है. रविवार देर रात मोहन सरकार ने तबादला एक्सप्रेस चलाई है. इसी बीच एक बार फिर IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है. सागर जिले के शाहपुर में दीवार गिरने से हुए हादसे के बाद सागर कलेक्टर दीपक आर्य को हटा दिया गया है.

दीपक आर्य को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है. उनकी जगह पर संदीप जी आर को सागर कलेक्टर बनाया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश कर दिया है.

जारी आदेश के मुताबिक IAS पार्थ जैसवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत छिंदवाड़ा से हटाकर छतरपुर कलेक्टर बनाया गया है. जबकि संदीप जी आर को कलेक्टर छतरपुर से हटाकर कलेक्टर सागर बनाया गया है.

देखें लिस्ट…